फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी पर तालाबंद करने पर दो शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीआरसी जहानागंज पर मंगलवार को कुछ शिक्षकों ने तालाबंदी कर दिया था। बीआरसी कार्यालय पर तालाबंदी मामले में बुधवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने दो शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। एबीआरसी अमित कुमार राय पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बीआरसी जहानागंज पर शिक्षकों ने तालाबंदी कर दिया था। तालाबंदी करने वाले शिक्षकों ने एबीआरसी पर तमाम आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं तालबंदी करने वाले शिक्षक बीएसए को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। तालाबंदी की जानकारी होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराते हुए बीआरसी पर बंद ताला खुलवा दिया। तालाबंदी के इस मामले में बुधवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने तालाबंदी करने वाले दो शिक्षकों मयंक यादव व विनोद यादव को कारण बताओं नोटिस जारी कर दी। बीएसए ने नोटिस में कहा कि बीआरसी कार्यालय पर तालाबंदी के चलते विभागीय/सरकारी कार्य में अवरोध हुआ है। यह कृत्य शिक्षक आचरण नियमावली के विपरीत है, इसके लिए क्यो न आप दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी जाए। बीएसए ने उक्त नोटिस का तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


एबीआरसी ने दुर्व्यवहार के आरोप से किया इंकार
आजमगढ़। वहीं बीआरसी जहानागंज पर तालाबंदी के मामले में एबीआरसी प्रवीण राय ने कहा कि बीआरसी पर शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार का आरोप पूरी तरह से गलत है। मैने किसी भी शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। वहीं प्रवीण कुमार राय ने बीएसए को दिए पत्र में बताया कि घटना वाले दिन मैं ट्रेनिंग हाल में मौजूद था। एनरोलमेंट का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शिक्षक मनोज कुमार ने हंगामा शुरू कर दिया। मैने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे मुझ पर भी भड़क उठे और एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी।

एबीआरसी अमित राय की तरफ से शिकायती पत्र मिला है, जिसके आधार पर ही बीआरसी पर तालाबंदी करने वाले शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। तीन दिनों ने नोटिस का जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें