फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं, पिछड़ रही गेहूं की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां/सगड़ी। जिले में कई ऐसे क्षेत्र है जहां किसान नहरों से खेतों की सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर है। वर्तमान में जिले से हो कर गुजने नहरों में पानी नहीं है। जिसके चलते गेहूं की बुआई का कार्य प्रभावित हो रहा है। धान की फसल किसी तरह बचाने में किसान सफल हुए तो अब गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। शारदा सहायक खंड 23 व 32 के माध्यम से जिले के काफी क्षेत्र में फसलों की सिंचाई की जाती है। इन क्षेत्रों के किसानों के पास नहर के अलावा फसलों की सिंचाई का कोई संसाधन नहीं है। जिसके चलते वर्तमान में इन क्षेत्रों के किसान गेहूं के फसल की बुआई को लेकर परेशान है। माइनरों को छोड़े मुख्य नहर में ही कई स्थानों पर पानी नहीं पहुंच सका है। फरिहां संवाददाता के अनुसार शारदा सहायक खंड 32 की फरिहां माइनर परसहा से होते हुए मक्खन पट्टी, चकिया, बड़ागांव, मैनपुर होते हुए रानी की सराय तक जाती है। इस माइनर की अब तक सफाई नहीं हुई जब जिसके चलते नहर नाली का रूप धारण कर चुकी है। माइनर में पानी नहीं आया है। जिसके चलते किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुआई का समय बीत रहा है, लेकिन पानी के आभाव में अब तक खेत ही तैयार नहीं हो सके है। धान की फसल भी किसी तरह नलकूप आदि के माध्यम से सिंचाई कर बचाया जा सका है। सगड़ी संवाददाता के अनुसार खंड 32 नहर में अब तक पानी नहीं आया है। नहर में पानी न आने से गेहूं की बुआई का कार्य प्रभावित हो गया है। तहसील क्षेत्र के वर्नापुर, मारापार, बीबीपुर, रागढ़, सरगहा सागर, पूरा बाल नरायन, दान शनिचरा, कुदारन तिवारी, खिल्लूपट्टी, गडौरा-मझौरा, बांसगांव, चकलालचंद, मनिकाडीह, खांड आदि ग्रामों में नहर ही सिंचाई का प्रमुख साधन है। नहर में पानी आने का बाट जोहते हुए अब गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। यदि दो-एक दिन में पानी नहीं आया तो निश्चित तौर पर इस बार गेहूं की फसल पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र की नहरों में एक दो दिन में पानी आ जाएगा। इसके लिए लगातार ऊपर वार्ता हो रही है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खंड 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें