फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद पॉलिथीन व थर्माकोल के सामान होंगे नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित एक व्यापारी के मकान में बने गोदाम से बरामद प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल के प्लेट, गिलास व थैली को नष्ट किया जाएगा। फिलहाल बरामद सामान व्यापारी के गोदाम में ही सील कर दिए गए है। भारी मात्रा में बरामद इन सामानों को नष्ट करने के लिए शासन स्तर से गाइड लाइन मांगी गई है। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्रदूषण के प्रमुख कारण पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया था। दो अक्टूबर से तो पॉलिथीन के साथ ही थर्माकोल को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद भी जिले में पॉलिथीन व थर्माकोल का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा था और संबंधित जिम्मेदार मौन साधे हुए थे। बुधवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी अजय यादव के नेतृत्व में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई। ब्रह्मस्थान क्षेत्र में टीम पहुंची तो एक बड़े व्यापारी के तीन मंजिला दो मकानों से भारी मात्रा में पॉलिथीन व थर्माकोल के प्लेट, गिलास, थैली आदि बरामद हुई। बरामद सामान 20 लाख के आसपास का है। शासनादेश के अनुरूप इन्हें जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जानी है। भारी मात्रा में बरामद सामानों को जब्त कर रखने की जगह नगर पालिका के पास मौजूद नही थी, जिसके चलते उसे व्यापारी के गोदामों में ही रख कर सील कर दिया गया। जल्द ही इन सामानों को नष्ट करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन


कुल 65 हजार का लगाया गया है जुर्माना
आजमगढ़। पॉलिथीन के खिलाफ बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान दो बड़े गोदामों के साथ ही छह छोटे दुकानदारों व ठेला-खोमचा वालों के यहां से भी पॉलिथीन बरामद हुई थी। इन सभी पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई एसडीएम सदर द्वारा की गई है। बड़े व्यापारी मनीष बरनवाल के दोनों गोदामों पर 25-25 हजार कुल 50 हजार का जुर्माना लगा है। 15 हजार का शेष जुर्माना अन्य छह छोटे दुकानदारों पर लगाए गए है।

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा। बुधवार को बरामद हुए सामानों को निश्चित तौर पर नष्ट किया जाएगा। इसे नष्ट करने के लिए शासन से गाइड लाइन मांगी गई है। गाइड लाइन मिलते ही नष्ट करने की कवायद भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, एसडीएम-सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें