फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरप्लान पर लगी अंतिम मुहर, किसानों को मनाने की कोशिशें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयार संशोधित मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लग गई है। जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, पीओ राजकीय निर्माण निगम और एयरपोर्ट अधिारिटी आफ इंडिया के हस्ताक्षर के बाद प्लान को शासन को भेज दिया गया है। वहीं, हवाई पट्टी पर कार्य शुरू कराने के लिए सहमति न देने वाले किसानों को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत घरेलू उड़ान के लिए चयनित मंदुरी हवाई पट्टी पर होने वाले कार्यों को गति प्रदान करने में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। संशोधित मास्टर प्लान को जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, पीओ राजकीय निर्माण निगम और एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के हस्ताक्षर के बाद शासन को भेज दिया गया है। वहीं राजस्व विभाग ने जमीन देने के लिए सहमति न देने वाले दो किसानों की मनाने की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन भी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण कार्य जल्द शुरू करना चाहता है। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें