फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। शिक्षक दिवस पर वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार द्वारा बंद किए गए मानदेय को लेकर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विद्यालय में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को डाक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। नागा बाबा मौजीराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और वित्तविहीन शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष गुलाब यादव ने बताया कि विगत सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के जीवन यापन के लिए कुछ मानदेय दे रही थी। लेकिन वर्तमान सरकार के आने के बाद उस मानदेय को बंद कर दिया गया। वित्तविहीन शिक्षकों के साथ वर्तमान सरकार ने भारी अन्याय किया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। संगठन के लाल बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष हरिराम यादव आदि लोग भी वित्तविहीन शिक्षकों के संगठन को को गति देने के लिए जगह जगह पहुंचकर लोगों से बात की। कहा कि अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो वित्तविहीन शिक्षक जमकर सरकार के विरोध में खड़े होंगे। इस मौके पर मंगला यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिप्रसाद श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार चौबे, प्रवीण श्रीवास्तव, रविंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें