फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में चौकियों के गायब मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के महुला-गढ़वल बांध का निरीक्षण शनिवार को एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। दौरे के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। हाजीपुर बाढ़ चौकी पर ड्यूटी के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, एएनएम सत्यानंद राय, डॉ. एमके गुप्ता अनुपस्थित रहे। गांगेपुर चौकी पर ग्राम विकास अधिकारी राममिलन, रोजगार सेवक अशोक कुमार. डॉ. बाबूलाल यादव, एएनएम सुभावती राय, आशा अनुपस्थित मिलीं।इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया। नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ ही सभी को चौकियों पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी ये लोग अनुपस्थित थे। एसडीएम ने कहा कि अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नदी का पानी बढ़ने से नाव की संख्या और बढ़ा दी गई है। बांका बूढनपट्टी में नाव लगा दी गई है। देवारा खास राजा में छह नावें लगाई गई हैं। सोनोरा पर दो नाव लगी है। बीबीपुरवा, गरीबदुबे में संपर्क मार्ग कट रहा है, लेकिन अभी नाव लगाने भर को पानी नहीं है। लेखपाल को निर्देशित किया कि जैसे ही आवश्यकता हो वहां नाव लगा दी जाए। मानिकपुर और चक्की हाजीपुर में नाव पहले से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें