फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा गणेश मंदिर और जीडी ग्लोबल स्कूल पर ही वाहन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज है। गुरुवार को भाजपा नेत्री डा. संचिजा बनर्जी के नेतृत्व में लोगों ने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। लोगों को अधिकाधिक संख्या में मंदुरी स्थित शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर भेजने के लिए मिशन हास्पिटल, पट्टू सर क्लासेज, सीप्रो, एनआईसीटी पर पहुंचकर लोगों को जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई की पीएम की रैली बेहद ऐतिहासिक है, जिसका साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में पहुंचे और विकास पुरूष पीएम नरेंद्र मोदी को सुनें। साधन विहिन व्यक्ति या महिला जो पीएम के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए नगर के बड़ा गणेश मंदिर और करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल पर वाहन की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर नीतू सिंह, रेखा श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया, मनीषा मिश्रा, डा. पूनम सिंह, संध्या राय आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें