फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली को लेकर यशवंत ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज (आजमगढ़)। मंदुरी में 14 जुलाई को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दौलताबाद, कादीपुर, करउत, जिगरसंडी, बरहतिर जगदीशपुर, लक्ष्मीपुर, इडिलपुर, कुंजी, बजहा सहित अन्य कई गांवों का दौरा करके लोगों को जागरूक किया। क्षेत्रीय भ्रमण के बाद जहानागंज मोड़ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के कोने कोने में जितनी तेजी के साथ विकास कार्य हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। आज पूरे देश में लोगों के मन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक उम्मीद है। लोगों का मानना है देश की एकता और अखंडता के साथ देश में विकास कार्य यदि कोई कर सकता है तो वह केवल मोदी ही हैं। इसके अलावा लोगों के सामने कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। रैली ऐतिहासिक होगी इस रैली से उठने वाली आवाज विपक्षियों की बोलती बंद कर देगी। 2019 में आने वाला चुनाव विकास बनाम परिवारवाद के नाम पर लड़ा जाएगा। मोदी के लिए देश प्रिय है और अन्य राजनेताओं के लिए अपना परिवार। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा, दिवाकर सिंह, अशोक पांडेय, उदय शंकर चौरसिया, लाल बहादुर सिंह, टिंकू जायसवाल, कमलेश राय, बबलू राम, दुर्गा चौहान, कमला सिंह, अतुल चौबे, चंचल चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें