आजमगढ़। अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राइमरी स्कूल एकरामपुर लेट्स डू पाजिटिव ग्रूप द्वारा गर्मी की छुट्टियों में जिले भर के प्राइमरी स्कूलों में मनाए गए समर कैंप का समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी थे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। जिलाधिकारी ने समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम का यही प्रयास बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। टीम के सदस्यों में प्रियंका श्रीवास्तव, संजय सिंह, शमीम रजा, रामबदन यादव, अजय पांडेय, याशीन जफर, प्रमोद कुमार दुबे, यशवंत सिंह, राशिद अली, डा. अंशू अस्थाना, राजेंद्र लाल सेल्ही, पूनम यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, शहनवाज हुसैन आदि लोगों ने मिलकर जनता को शिक्षा के साथ-साथ शौचालय और ओडीएफ के प्रति नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इस नाटक यह संदेश था कि बच्चों की पढ़ाई का हिसाब होना चाहिए, बच्चों की पढ़ाई पर विचार होना चाहिए, जिम्मेदारी जिसकी है उससे बात होनी चाहिए तथा शौचालय बनवाएं ताकि अस्पताल न जाना पड़े। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें रिंकू मौर्या प्रधान एकरामपुर, अबु तालिब प्रधान नसीरपुर बिलरियागंज, बृजेश सिंह प्रधान उकरौड़ा, बृज किशोर यादव प्रधान तुरकौली हरैया, राजअवध चौहान प्रधान चिवटही सठियावं शामिल थे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पल्हनी दीनानाथ साहनी, बिलरियागंज महेंद्र प्रताप, सठियावं क्षमा शंकर पांडेय, ठेकमा विश्वजीत कुमार, महेंद्र प्रसाद, पूनम यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय और संचालन डा. अंशु अस्थाना ने किया।