फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, पुरुष हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इमोनाईजेशन अधिकारी डा.संजय कुमार और जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद के नेतृत्व में बुधवार को जामा मस्जिद में 275 महिला और पुरुष हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इस के पहले सभी हज यात्रियों को जिला हज ट्रेनर और शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने हज यात्रा के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए एअर पोर्ट के नियम, सऊदी सरकार के कानूनी नियम के साथ ही मक्का पहुंचकर हज यात्रियों को क्या-क्या फर्ज अदा करना है इसकी भी जानकारी दी। इस दौरान सीएमओ रविंद्र कुमार ने टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। टीकाकरण कैंप में डा. शारिक बदूद, फर्मासिस्ट प्रेम सागर यादव, ऋषिकेश चौहान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रुबी अग्रहरी,एएनएम नीतू राय, साधना राय आदि शामिल रही। इस मौके पर डा. शादाब अहमद, मंसूर अहमद एडवोकेट, मोहम्मद कासिफ, मौलाना अशहद कासमी, मौलाना अरशद कासमी, मोहम्मद आसिफ सहित कई लोगों ने टीकारण में सहयोग प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें