फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने के नाम पर वसूली करने वालों को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। बिजली मीटर लगाने के नाम पर वसूली करने वाले विंटेक कंपनी के दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने छोड़ दिया। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। बुधवार को दिन में विंटेक कंपनी के दो कर्मचारी बिजली मीटर लगाने के नाम पर लोगों से रुपये की वसूली कर रहे थे। इसी बीच भाजपा नेता रमाकांत मिश्र वहां पहुंचे जिस पर स्थानीय लोगों ने उनसे शिकायत किया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया और दोनों कर्मचारियों को पकड़कर अवर अभियंता जयशंकर वर्मा के हवाले किया। जयशंकर वर्मा अपनी गाड़ी में बैठाकर दोनों कर्मचारियों को थाने पर लेकर गए और एफआईआर दर्ज करवाने लगे। इसी बीच थाना परिसर से ही दोनों कर्मचारी गायब हो गए। भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जानबूझ करके दोनों कर्मचारियों को भगा दिया। अवर अभियंता जयशंकर वर्मा ने कहा कि जिस समय मैं एफआईआर लिखवा रहा था उसी समय पता नहीं कब आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में जब मैंने इंस्पेक्टर अतरौलिया से कहा तो उन्होंने कहा चिंता मत करिए दो दिन में उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें