अमिलो/सठियांव। ब्लाक सठियांव के कुकुरसंडा ग्रामपंचायत में बुधवार को शाम पांच बजे संयुक्त विकास आयुक्त हरिशचन्द्र वर्मा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित दो दर्जन से अधिक आवासों का निरिक्षण किया। कमियों पर उसे पूरा करने का निर्देश भी दिए।ग्रामपंचायत कुकुरसण्डा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले पात्रों की कुल संख्या 41 है। इनमें आवास लगभग बनाए जा चुके हैं। कुछ की छत अभी नहीं लदी है। साफ-सफाई का कार्य भी नहीं हुआ है। संयुक्त विकास आयुक्त ने बहादुर पुत्र रामजीत का छत नहीं लदा पाया। इसे अविलंब पूरा कराने के लिए सचिव और प्रधान को निर्देश दिया गया। बदामी देवी पत्नी छांगुर, सोनी पत्नी लालू, लाली पत्नी राजू रमेश पुत्र पूजन बेचू पुत्र रघवीर, संकर पुत्र दलजीत सहित दो दर्जन से अधिक आवास साफ-सफाई न होने पर इस पर ह्वाइट सीमेंट लगवाने के निर्देश दिए। बीडीओ जीतेंद्र कुमार, सचिव अवधेश कुमार, प्रधान चंद्रमा राम मौजूद थे।