फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहे है नकली खोवा, पनीर, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बा लालगंज और आसपास के बाजारों में शादी विवाह का मौसम आते ही धड़ल्ले से खोवा, पनीर और मिलावटी मिठाईयां बेची जानी शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाजार में बिक रहे मिलावटी सामानों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। वर्तमान में लगन का मौसम होने से जगह-जगह शादी और तिलकोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें मिठाई बनाने के लिए खोवा और सब्जी बनाने के लिए पनीर का उपयोग करने के लिए जोरो पर खरीदारी कर रहे है। जिसमें नकली और असली की पहचान करना मुश्किल हो जा रहा है। कुछ लोग शादी में रेडिमेड मिठाई का प्रयोग करते है। इनकी गुणवत्ता कितनी अच्छी है, इसकी पहचान करना मुश्किल है। स्थानीय निवासी सदाकांत, उमानाथ, अनिल, दीपक, चंद्रप्रकाश, राजू श्रीवास्तव, विपिन आदि ने जनपद के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मिलावटी खोवा, पनीर और रेडिमेड मिठाइयों की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें