सरायमीर। स्थानीय कस्बा के मदरसतुल इस्लाह स्कूल के पूर्व छात्र और हकीम अजमल खान इंस्टीट्यूट रिसर्च यूनानी मेडिसिन में तैनात हकीम बेलाल अहमद पुत्र अशफाक अहमद को आयुष मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रमोद कुमार पाठक और वाईस चांसलर जामिया मिलियाइस्लामिया नई दिल्ली के प्रोफेसर तलत अहमद ने उन्हें सनद के साथ एक लाख रुपया और एवार्ड दिया गया। छात्र हकीम बेलाल अहमद स्थानीय कस्बा के पवई लाडपुर के निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अंत तक मदरसा इस्लाह से शिक्षा ग्रहण की। एवार्ड मिलने की खबर मिलते ही कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गयी। हकीम बिलाल के बड़े भाई आफाक अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हकीम बेलाल ने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत एवार्ड हासिल किया है। लोंगो से गुजारिश करता हूं कि वह इसी तरह से अपने बच्चों को तालीम के मैदान में आगे लाए ताकि वह अपने कस्बे और जिले का नाम रोशन करें।