फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल पर लगेगी लगाम, प्रत्येक केंद्र पर होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सेक्टरों की संख्या 37 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी बढ़ाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने भी मुहर लगा दी गई है। उड़नदस्तों पर अभी अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 314 केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की ओर से 38 केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनीशल की श्रेणी में रखा गया है। मुस्तैदी और बढ़ाते हुए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्या आठ रखी गई है। इसके साथ ही सभी 314 केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। छह सेक्टर और 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में कुल 262728 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें हाइस्कूल के 149166 और इंटर के 113562 विद्यार्थी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी को राहुल प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से केंद्र व्यवस्थापकों, सभी मजिस्ट्रेटों आदि की बैठक बुलाई गई है।
पहुंचे प्रवेश पत्र, बंटना शुरू
आजमगढ़। छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। परीक्षा के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं को विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है। 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र भी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं। 27 जनवरी से इसका वितरण शुरू कर दिया गया। शनिवार को कई विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने प्रवेश पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें