फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ ने धरना देकर किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किए जाने, संवर्ग का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, राजस्व संहिता 2006 के अनुरुप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह की अध्यक्षता में धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार का यह क्रम 17 और 18 जनवरी तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि संग्रह अमीनों की जायज मांगों पर यदि सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं किया तो आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। धरने को तहसील अध्यक्ष राम सूरत यादव, मंत्री ओम प्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार अस्थाना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामनरायन मिश्रा, राजकुमार सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सुदर्शन सिंह, उमाप्रसाद, सूबेदार, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें