फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी, जनरेटर, इनवर्टर के लिए धन आवंटन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को कुर्मीटोला स्थित संघ कार्यालय में हुई। जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर, जनरेटर लगाए जाने के लिए धन आवंटिन किए जाने की मांग शिक्षा मंत्री से की गई।
विज्ञापन

प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर, और इनर्वटर लगवाए जाने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि अगर अधिकारी ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरिक्षक द्वारा प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर लगवाए जाए, नहीं तो प्रधानाचार्यो के विरुध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उक्त व्यवस्था के लिए कोई धनराशि नहीं दिया जा रहा है। विकास फंड पहले ही समाप्त हो चुका है। ऐसी स्थिति में कार्य को कराया जाना तब तक संभव नहीं होगा जब तक उसके लिए धन आवंटित न किया जाए। जिला अध्यक्ष डा.दिनेश कुमार सिंह, जिलामंत्री लव कुमार राय ने घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा का केंद्र उन्हीं स्कूलों को बनाना चाहिए जहां सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर, इनवर्टर उपलब्ध हो। नकल विहीन परीक्षा करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। लेकिन उससे पहले सरकार धन आंवटित करे। संघ ने शिक्षामंत्री से धन आवंटन की मांग करते हुए चेतावनी दिया कि धन आवंटन से पहले किसी भी प्रधानाचार्य के विरुद्ध अगर कोई कार्रवाई हुई तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर विनय सिंह, राजेश राय, विनोद सिंह, शिवनरायण सिंह, चंद्रप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें