आजमगढ़। विश्व विद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व संयोजक हरिबंश मिश्रा ने संयुक्त रुप से गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आजमगढ़ जनपद में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सचिव उर्जा प्रथम आलोक कुमार को ज्ञापन सौपा। सचिव उर्जा ने आवासीय विश्वविद्यालय की मांग में शीघ्र कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
अभियान के संयोजक डा.सुजीत कुमार ने कहा कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और दल से ऊपर उठकर सोंचे और विश्वविद्यालय के लिए आगे आए। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जनपद में जमीन की कमी नहीं है। केवल राजनैतिक इच्छा शक्ति की कमी है। जनपद के युवाओं को योगी सरकार से विश्वविद्यालय की काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर एक सम्मेलन आहूत किया जाएगा। जिसमें सत्तापक्ष के गणमान्य लोगों और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व संयोजक हरिबंश मिश्रा, शिव बोधन उपाध्याय, राकेश गांधी, प्रमोद सोनकर, अरुण कुमार सिंह साधू, राम सकल चौहान, बृजेश दुबे, सौरभ गुप्ता, भाजपा कार्यसमिति के सदस्य श्याम नरायन सिंह, किसान प्रकोष्ठ के अरविंद राय, विनीत सिंह, जूही श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।