फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नहीं लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत शुक्रवार को नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान लोकसभा सीटों पर किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब दोनों लोकसभा सीटों पर 15-15 प्रत्याशी अपने किस्मत की आजमाइश करेंगे। ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के अलावा एक बटन नोटा का होगा। सभी प्रत्याशियों के क्रम का निर्धारण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चले नामांकन में आजमगढ़ संसदीय सीट के कुल 23 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं लालगंज संसदीय सीट के लिए कुल 15 लोगों ने नामांकन भरा। 24 अप्रैल को हुई नामांकन पत्रों की जांच में आजमगढ़ संसदीय सीट पर आठ लोगों के नामांकन कमियों के कारण निरस्त हो गए। इस प्रकार 15 प्रत्याशी मैदान में बचे। वहीं लालगंज संसदीय सीट पर एक भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ। जिसके कारण सभी 15 नामांकन वैध घोषित किए गए। शुक्रवार को नाम वापसी का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होकर शाम को तीन बजे तक चला। इस दौरान किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार दोनों सीटों पर अब 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन बजे के बाद सभी प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। अब 12 मई को होने वाले मतदान के बाद 23 को मतगणना में इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। इन 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3535517 मतदाता करेंगे। जिसमें आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए 1785624 और लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए 1729893 मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

----
आजमगढ़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी और उनका क्रम
क्रमांक पार्टी प्रत्याशी
1 सपा अखिलेश यादव
2 भाजपा दिनेश लाल यादव
3 राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल अनिल सिंह
4 सुभासपा अभिमन्यु सिंह
5 नागरिक एकता पार्टी अरविंद कुमार पांडेय
6 नैतिक पार्टी एहसान अहमद
7 आम जनता पार्टी पवन कुमार सिंह
8 जनहित किसान पार्टी प्रमोद तिवारी
9 सर्वश्रेष्ठ दल मोहिंदर कुमार
10 निर्दल गोरखराम निषाद
11 निर्दल गौरव सिंह
12 निर्दल बुधिराम
13 निर्दल राजाराम गोंड
14 निर्दल डा. राजीव पांडेय
15 निर्दल राजीव तलवार
----
लालगंज लोकसभा सीट के घोषित प्रत्याशी और उनका क्रम
क्रमांक पार्टी प्रत्याशी
1 भाजपा नीलम सोनकर
2 कांग्रेस पंकज मोहन सोनकर
3 बसपा संगीता आजाद
4 कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया त्रिलोकी नाथ
5 आम आदमी पार्टी इंजीनियर अजीत सोनकर
6 भारत प्रभात पार्टी चंद्रशेखर
7 सुभासपा डा. दिलीप कुमार सरोज
8 कांशीराम बहुजन दल पिंटू
9 राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल राधेश्याम गौतम
10 पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी लछिमन कन्नौजिया
11 प्रसपा हेमराज पासवान
12 निर्दल अखिलेश
13 निर्दल रामचंदर
14 निर्दल संतोष कुमार
15 निर्दल सुबाष सरोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें