फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटाई शुरू करने के लिए राइस मिलों को तीन दिन का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चयनित राइस मिलों की ओ से धान की कुटाई न करने को लेकर संभागीय खाद्य नियंत्रक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय पर अधिकारियों और मिलरों की बैठक हुई। इस दौरान कुटाई शुरू करने के लिए राइस मिलों को तीन दिन का नोटिस दिया गया। इस अवधि में कुटाई शुरू नहीं करने पर राइस मिलें ब्लैक लिस्टेड की जाएंगी। साथ ही इनका पंजीकरण रद किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय पर आयोजित बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक सत्यभान सचान, आरएमओ आरबी प्रसाद, डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने राइस मिलरों की बैठक ली। बताया गया कि धान की कुटाई के लिए 16 राइस मिलों को चयनित किया गया है। अभी तक मात्र चार राइस मिलों ने धान की कुटाई शुरू की है। कुटाई शुरू न करने से केंद्रों से धान का उठान नहीं हो पा रहा है। इससे धान की खरीद प्रभावित हो रही है। केंद्रों के गोदाम धान से फुल हैं। इसका उठान न होने से खरीद प्रभावित होने लगी है। निरीक्षण के दौरान भी इसका खुलासा हुआ था। जिन 12 मिलों की ओर से अभी कुटाई शुरू नहीं की गई है उन्हें तीन दिन की नोटिस जारी की गई है। इस अवधि में कुटाई शुरू नहीं की गई तो मिलों की पंजीकरण रद किया जाएगा। साथ ही मंडी और व्यापरकर का पंजीकरण रद करा इन्हें ब्लैक लिस्टेड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें