फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अवैध व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
व्आजमगढ़। फल एवं सब्जी विक्रेता संरक्षक समिति ने अवैध व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल सम्भागीय उपनिदेशक प्रशासन के कार्यालय पर प्रदर्शन कर फिर ज्ञापन सौंपा। अविलंब फल और सब्जी का अवैध व्यापार रुकवाने की मांग की। विभागीय मिलिभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि विभागीय मिलिभगत से बगैर लाइसेंसधारक फल और सब्जी की अवैध खरीद-फरोख्त पालिका चौक, कालीनगंज, नरौली मुकेरीगंज, मुनरा सराय आदि स्थानों पर कर रहे हैं। इससे मंडी शुल्क और विकास शुल्क के कोष को क्षति पहुंच रही है। व्यापारियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सचिव, डीडीए से कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन ढुलमुल रवैया अख्तियार किया जा रहा है। कई कर्मचारी एक ही पटल पर लंबे समय से तैनात हैं। इनकी मिलीभगत से विभाग को चपत लगायी जा रही है। इस मौके पर भरत प्रसाद सोनकर, अशोक कुमार सोनकर, लालबहादुर यादव, त्रिभुवन प्रसाद सोनकर, अनिल कुमार मौर्य, हरिश्चन्द सोनकर, अच्छेलाल गोंड़, मनोज कुमार, नन्दू यादव, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें