फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ज्योति निकेतन स्कूल में रविवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सेंट थामस कालेज शाहगंज के प्रधानाचार्य फादर एंटनी रोड्रीगस ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सर्वधर्म संभाव, एकता में अनेकता को दर्शाने वाले मांडल, फूलों की रंगोली, आयल पेटिंग, छाया पेटिंग, तार पेटिंग का विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने अवलोकन कर बच्चों की सराहना की।
बच्चों द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रो हाइड्रो पावर प्लांट, सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, आरओ प्लांट, वंडर लैंड को लोगों ने खूब सराहा। सर्वधर्म संभाव की झांकी छोटे बच्चों द्वारा बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। आजमगढ़ के इतिहास को भी बच्चों ने दर्शाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर लूईस ब्रैग्स ने आंगतुकों का स्वागत किया और अभिभावकों को बच्चों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें