फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार में लग्जरी गाड़ियों के प्रदर्शन की लगी होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में प्रचारियों द्वारा गाड़ियों के प्रदर्शन की होड़ सी लगी हुई है। इस दौरान एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां माइक बांधे हुए प्रचार करती देखी जा रही हैं। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि हर प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को गाड़ियों के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराना चाहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद से ही प्रत्याशियों द्वारा प्रचार का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्याशी हर मतदाता तक अपनी पकड़ बनाना चाहता है। सुबह के निकले प्रत्याशी पूरे दिन घूमने के बाद देर रात तक घर पहुंच रहे हैं। सुबह आंख खुली और समर्थकों के साथ मैदान में पहुंच रहे हैं। प्रचार में प्रत्याशियों द्वारा एक से बढ़कर एक लग्जरी वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। स्कार्पियो, फार्च्यूनर, इर्टिगा, सफारी, डिजायर आदि गाड़ियों के जरिए एक प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहता है। जनपद में इन दिनों ऐसी गाड़ियों की बाढ़ सी आ गई है। इसमें कुछ गाड़ियां आजमगढ़ तो कुछ गाड़ियां दूसरे जनपदों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें