फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत की राजनीति के खिलाफ रोज लड़ना होगा: सबा दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली एकेडमी में चल रहे सातवें राज्य सम्मेलन और पांचवें आजमगढ़ फिल्मोत्सव के उद्घाटन के बाद सबा दीवान और राहुल रॉय ने नॉट इन माय नेम अभियान के बारे में बताया। कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ रोज लड़ना होगा। कथाकार शिवमूर्ति, आलोचक और जसम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, संजय जोशी, संजय श्रीवास्तव और जलेस के राज्य सचिव नलिन रंजन सिंह ने भी अपनी बात रखी। मशहूर चित्रकार अशोक भौमिक की पुस्तक का विमोचन किया गया। सुबह सांगठनिक सत्र आयोजित हुआ। इसमें कथाकार शिवमूर्ति अध्यक्ष और रामायन राम सचिव चुने गए। रविवार को चौधरी गेस्ट हाउस में फिल्मोत्सव की शु्रुआत सबा दीवान की फिल्म द अदर सांग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें