फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा वाराणसी-आजमगढ़ रेलवे लाइन बिछाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए बिछाई जाने वाली रेलवे लाइन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि हमने वाराणसी से आजमगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने और ट्रेन चलाने के लिए प्रयास किया था। जिसके तहत आजमगढ़ से होते हुए वाराणसी तक का सर्वे हो चुका है। झंडी भी लगाई जा रही है। लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह रेलवे लाइन जल्द ही तैयार होने की संभावना है और जल्द ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। यह रेलवे लाइन कस्बा लालगंज के पश्चिम से होकर जा रही है। इस अवसर पर प्रेमनाथ सिंह, रामनयन सिंह, इंद्राज चौहान, जेपी सिंह, त्रिभुवन सोनकर, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें