फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान न होने से नाराज विहिम ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान न होने से नाराज विश्व हिंदू महासंघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम रद्द होने के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरुण सिंह साधू ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से मंगलवार को कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पहले ही सूचना दी गई। सुबह 10 बजे से दो बजे तक कार्यकर्ता कार्यालय में बैठकर इंतजार करते रहे लेकिन स्वास्थ्य विभाग को कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस दौरान जब मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन किया गया तो फोन उनके मातहत ने उठाया और कहा कि साहब मीटिंग में हैं। दो बजे तक इंतजार करने के बाद कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रशांत कुमार और नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी की अगर ब्लड बैंक प्रभारी परवेज अहमद और गाड़ी संचालक राजेंद्र यादव के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी विष्णुकांत चौबे, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, महामंत्री हलधर दुबे, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह बंटू, पूर्व संयोजन हरिबंश मिश्रा, तहसील महासचिव त्रिपुरारी राय आदि उपस्थित थे।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकरी डा. एसके तिवारी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा मुझे कोई लिखित सूचना नहीं दी गई थी। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान इन लोगों का फोन आया था। तो मैंने जिला अस्पताल के एसआईसी को फोन कर दिया और इन लोगों से भी एसआईसी से मिलने को कहा। ब्लड डोनेशन कराने वाली गाड़ी लगभग डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची हो सकता है कहीं जाम में फंस गई हो। अगर इन लोगों द्वारा शिकायत की जाती है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें