फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली मरम्मत में अनियमितता पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के फूलपूर रोड पर हो रहे नाली मरम्मत के कार्य में ठेकेदार द्वारा की गई अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम ने रविवार की शाम मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने काम रुकवा दिया। साथ ही संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के गठन के बाद डूडा द्वारा माहुल के विभिन हिस्सों में रोड और नाली बनवाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें फूलपूर रोड पर रफी मेमोरियल स्कूल से मेन चौक तक लगभग 500 मीटर पहले की बनी नाली के मरम्मत का कार्य हो रहा है। कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। रविवार की शाम को उपजिलाधिकारी फूलपुर दिनेश गुप्ता ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि ठेकेदार द्वारा पुरानी ईंटों और सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा था। मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम फूलपूर दिनेश गुप्ता ने बताया की 200 मीटर तक नाली की मरम्मत हो चुकी है, बाकी का काम रुकवा दिया गया है। अब तक हुए कार्य की जांच होगी और दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें