फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख पति पर प्रधानों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक प्रमुख पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी से गुहार लगाई। ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी से ब्लाक प्रमुख पति के ब्लाक परिसर में बैठने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

तहबरपुर विकास खंड के प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि प्रमुख पति आए दिन अपने सहयोगियों के साथ ब्लाक प्रमुख आवास में शराब पीते हैं। इसके बाद उनके सहयोगी ग्राम पंचायत, सेक्रेटरी और ब्लाक कर्मियों को गाली देने के साथ धमकी देते हैं। उनके द्वारा ग्राम प्रधानों से मनरेगा, 14 वां वित्त और आवास वितरण में पैसे की मांग की जा रही है। जिसे लेकर ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि सात सितंबर को ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर प्रमुख पति द्वारा धमकी दी जा रही है। हमारी मांग है कि बैठक के ब्लाक प्रमुख, प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर किसी को अंदर न जाने दिया जाए। साथ ही प्रमुख पति ब्लाक प्रमुख आवास में उस समय रहें जब ब्लाक प्रमुख उनके साथ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें