फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को दिया गया मेडल और प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की बैैठक सोमवार को डीएवीपीजी कालेज परिसर में हुई। मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कालेज के मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही श्रीमती सुशीला देवी छात्रवृत्ति योजना के तहत 11000 रुपये प्रतिवर्ष सहयोग करने की घोषणा मुख्य अतिथि डा. सुशील सिन्हा द्वारा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. सुशील सिन्हा ने कहा कि आगे बिना किसी आतिथ्य के समान सदस्य के रूप में वह भाग लेंगे। उन्होंने मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले मेडल और प्रशस्ति पत्र की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ता है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए संयोजक डा. अजय कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डा. निर्मल श्रीवास्तव ने स्वजातीय बच्चों में वितरित की जाने वाली श्रीमती सुशीला देवी छात्रवृत्ति योजना में 10000 रुपये देने की घोषणा की। साथ दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने के लिए 1000 रुपये प्रति विवाह देने का वादा किया। संरक्षक डा. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पूर्वांचल अध्यक्ष भानू प्रताप श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचंद के वाराणसी स्थित लमही गांव को ऐतिहासिक स्थल घोषित कर संरक्षण करने की मांग की। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डा. सुशील सिन्हा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न भेंटकर सारस्वत सम्मान किया गया। इस मौके पर बाल व्यास कौशल किशोर शास्त्री, डा. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, प्राचार्य डा. सुचिता श्रीवास्तव, अजीत प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें