फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में वृद्घि जारी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की धड़कनें भी तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी जारी है। नदी मुराली का पुरवा में बचे एक आशियाने को भी निगलने को आतुर है।
विज्ञापन

रविवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.06 मीटर और डिघिया गेज पर 70.05 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 71.15 मीटर और डिघिया गेज पर 70. 16 मीटर पर पहुंच गया। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 53 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से 70.40 मीटर से 24 सेमी नीचे बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी जारी है। नदी मुराली का पुरवा में शेष बचे एक घर को भी अपने आगोश में लेने को बेताब है। देवारा खास राजा के उर्दिहा गांव तक नदी द्वारा कटान की जा रही है। नदी प्रतिदिन लगभग 100 बीघा जमीन को अपना निवाला बना रही है। देवारा खास राजा, मुराली का पुरवा, त्रिपुरारी का पुरवा, दुबान, गलसदिया, नवलगाढ़ा, छितवनी, अचल नगर, देवारा गरीब दुबे, देवारा भिक्षुक दास, देवारा रामशरण, देवारा अचल सिंह और उर्दिहा के सिवान तक घाघरा नदी का कटान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें