फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने को टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज से सर्किट हाउस तक सड़क की दोनों पटरियों पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने, सड़क पर पड़े कचड़े के कारण होने वाली समस्याओं और निकास की संपत्तियों पर कब्जे को हटाने का निर्देश अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने दिया है। कहा कि स्थानीय निकायों में अनुरक्षित संपत्ति रजिस्टर का सत्यापन कराते हुए संपत्ति रजिस्टर के अनुसार निकाय की संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। कहा कि निकाय की संपत्ति पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की ओर से हरित पार्क के निर्माण के लिए पुरानी जेल की जमीन न मिल पाने के कारण शासन द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। लेकिन जनहित में हरित पार्क का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हरित पार्क निर्माण के लिए निर्विवादित सरकारी भूखंड को चिह्नित करने के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकीय वन प्रभाग आजमगढ़ की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें