आजमगढ़। जनपद में मानसून आने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में जनपद में 91.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश मार्टीनगंज और सबसे कम बारिश मेंहनगर व निजामाबाद तहसील में दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में बारिश को लेकर चार दिन का अलर्ट जारी किया गया था। इसे देखते हुए आपदा प्रबंध प्राधिकरण की अपील पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने तीन दिन के लिए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को बंद कर दिया था। वहीं अगर चेतावनी के अंतिम दिन जनपद में हुई बारिश पर नजर डालें तो शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक 91.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं एक बार फिर से राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से रविवार की शाम को तीन घंटे का आरेंज एलर्ट जारी किया गया। वहीं जनपद की फूलपुर और मार्टीनगंज तहसील में तेज बारिश हुई। फूलपुर में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। हालांकि बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश से खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं। किसान धान की रोपाई कार्य में जुट गए हैं। उधर, नाले नालियां चोक होने से कस्बा और गांव के मालिन बस्ती में जलभराव व गंदा पानी सड़क तक आ गया। गलियों में पानी भरा रहा। बारिश के चलते कुंवर नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। वही दुर्वासा धाम होकर गुजरने वाली तमसा और मंजूषा नदी का भी जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर तेज बरसात हो रही है।
00
24 घंटे में बारिश का आंकड़ा
तहसील बारिश एमएम में
मेंहनगर छह एमएम
मार्टीनगंज 20 एमएम
सदर 16 एमएम
बूढ़नपुर 8.3 एमएम
लालगंज 8 एमएम
सगड़ी 17.2 एमएम
निजामाबाद छह एमएम
फूलपुर 10 एमएम