फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 बीघे फसल राख

Mon, 10 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
87 बीघे फसल राख
विज्ञापन
गर्मी और लू का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। तेज लू के कारण आग पर काबू पाना भारी पड़ रहा है। जहां दूरी अधिक है वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच पा रही हैं जिसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सोमवार को विभिन्न कारणों से लगी आग की घटनाओं में लगभग 87 बीघे फसल जलकर राख हो गई। हवा तेज चलने आग तेजी से फैलती गई जिसपर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सरायमीर और मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव के सीवान में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी। आग लगने के बाद लोगों फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन गाड़ियां दो घंटे बाद पहुंची जिसके कारण फायरकर्मियों को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मार्टीनगंज शिवसागर दुबे ने ग्रामीणों को जल्द मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के सीवान में ज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पह़ुंची। लगभग ढ़ाई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर विद्युत तारों में स्पार्किंग के कारण आग लग गई। इस घटना में लगभग आठ बीघा फसल जल गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार गांव निवासी जुल्फेकार पुत्र हाजी हबीदुल्लाह का खलिहान में रखा 250 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। बगल में कोई बच्चा आग जला रहा था, जिसकी चिंगारी के कारण गेहूं में आग लग गई। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के छोटी हरैया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सरगंहा गांव में भी अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव की दलित बस्ती में लगी आग से राम बदन राम की आवासीय मड़ई और उसमें रखा सारा सामान जल गया। बगल में ही स्थित एक गेहूं के खेत को भी आग ने अपने कब्जे में ले लिया ग्रामीणों अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।

मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर तहसील क्षेत्र के दुर्बासा गाव में रामसगुन पांडेय के एक बीघा गेहूं का खेत जलकर राख हो गया। दमकल को सूचना दी गई लेकिन फोन नहीं उठा। लालगंज संवाददाता के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें मड़ाई के लिए रखा हुआ 300 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर चेवार में दिन के करीब साढ़े 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से डेढ़ बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ही खनियरा मनौवा में सोमवार की शाम आग लगने से कृष्ण कुमार सेठ लालगंज का लगभग एक बीघा और रमेश लाल श्रीवास्तव निवासी खनियरा का लगभग डेढ़ बीघा गेहूं का खेत जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें