रोजवेज पर बाहर आने वालों से पूछताछ करते कर्मचारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गैर जनपदों में फंसे छात्रों और श्रमिकों के पहुंचने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को आठ बसों से रोडवेज पहुंचे 82 छात्रों और श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें तहसील मुख्यालयों में बने क्वारंटीन सेंटरों में भेज दिया गया।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे से अपरान्ह दो बजे तक जनपद में कुल 82 छात्र व श्रमिक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की आठ बसों के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से आए हैं। जिसमें मथुरा से आठ, गुजरात से 50, तेलंगाना से सात, मुरादाबाद से 14 तथा मध्यप्रदेश से तीन यात्री आजमगढ़ रोडवेज पर आए। सभी 82 यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हें संबंधित तहसील मुख्यालयों पर क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि तहसील सदर में 20, सगड़ी में 18, लालगंज में छह, फूलपुर में 12, निजामाबाद में छह, मेंहनगर में सात, बूढ़नपुर में तीन तथा मार्टीनगंज में 10 छात्रों व श्रमिकों को भेजा गया।