मेंहनगर। थाना पुलिस ने एक मुकदमें में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर पर मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर 82 की नोटिस चप किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त विकास पटेल निवासी सेमरा वीरभानपुर थाना मऊ आइमा जिला प्रयागराज, अनिकेत पटेल निवासी बाराडीह थाना मऊ आईमा जिला प्रयागराज, अविनाश कुमार निवासी भगवतीपुर उर्फ खुटहना थाना होलागढ़ जिला प्रयागराज व राज सिंह वर्मा निवासी कलुआपुर थाना सोरांव जिला प्रयागराज के घर पर 82 की नोटिस चस्पा किया। चारों अभियुक्त मेंहनगर थाना के गोपालपुर उटनी गांव निवासी राम प्रकाश निराला व देवईत गांव निवासी वशिष्ठ चौहान को अगवा कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने में आरोपित है।