फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Thu, 05 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आठ नवंबर को होने वाली चकबंदी लेखपाल सामान्य परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए 82          विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को शासन से भेजा गया प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवाया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिले के अलावा पूरे प्रदेश में लेखपालों की कमी है। इनकी कमी के चलते मौजूद कर्मचारियों पर वर्कलोड है। इससे न केवल सरकार का नुकसान हो रहा, बल्कि जमीनी विवादों का निस्तारण समय से न होने पर आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


 इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चंकबंदी लेखपाल पदों के रिक्त स्थानों पर नई नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके तहत आठ नवंबर को अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है।

जिले में लेखपाल परीक्षा के लिए शहर से लेकर गांव तक कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराया जाना निश्चय किया गया है।

पहली पारी दिन में 11 बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 बुधवार को लखनऊ से भेजा गया लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र पहुंचने पर एडीएम ने अपनी देखरेख में उसे कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें