फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर के बूथ संख्या 337 पर 19 को होगा पुर्नमतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान का कार्य सकुशल सपंन्न हो गया। स्कूटनी में सबकुछ सही पाया लेकिन इसके बाद एक बूथ पर वीवीपैट के खराबी की शिकायत की गई। इस शिकायत को पीठासीन अधिकारी ने भी सही ठहराया। तब जिला निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर पुर्नमतदान के लिए आयोग से संस्तुति की। शुक्रवार की शाम को आयोग ने भी इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। अब जिला प्रशासन यहां पुर्न मतदान कराने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर विधानसभा के बूथ संख्या 337 प्राथमिक विद्यालय करउत पर लगे वीवीपैट में प्रत्याशियों के सिंबल लोड नहीं हो पाए थे। माक पोल के दौरान ही इस बात का पता चल गया था। लेकिन पीठासीन अधिकारी ने बिना इस पर ध्यान दिए ही मतदान को सकुशल संपन्न करा दिया। स्कूटनी में भी सबकुछ ठीकठाक पाया गया। इस बूथ पर कुल 1023 मतदाता थे जिसमें 533 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के सिंबल वीवीपैट पर शो न करने की जानकारी जब सपा को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी से कर दी। उन्होंने जब पीठासीन अधिकारी को बुलाकर इस बारे में पूछा तो उसने सपा नेताओं की शिकायत को सही बताया। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से इस बूथ पर पुर्नमतदान करने की संस्तुति की। शनिवार की शाम जिला निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति पर आयोग ने भी मुहर लगा दी। अब 19 अप्रैल को इस बूथ पर पुर्नमतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्कूटनी में सबकुछ सही पाया गया था। सपा की शिकायत पर जब पीठासीन अधिकारी को बुलाया गया तो उसने उनकी शिकायत को सही ठहराया। इसके बाद निर्वाचन आयोग से इसकी संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें