फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामिलावट, इश्यू लेस, महा फेलियर : नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और पवन बंसल ने सोमवार को रैदोपुर स्थित एक होटल में आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बारी-बारी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की प्रचंड लहर चल रही है। हम उप्र में इस बार 73 प्लस सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचे प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और पवन बंसल सीधे रैदोपुर स्थित होटल पहुंचे। उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा करने के बाद लालगंज लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। लगभग दो बजे बाहर निकलने पर मीडिया को उन्होंने बताया कि जनता को मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। चार चरणों की वोटिंग में जो रुझान आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि हम दोबारा मोदी के नेतृत्व में सराकर बनाने जा रहे हैं। उप्र में पिछले लोकसभा चुनाव में हमने 73 सीटें जीती थी इस बार 73 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन को महामिलावट कहते हुए कहा कि ये इश्यू लेस हैं। यह महाफेलियर है और कहीं सफल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा चुनाव केमिस्ट्री से जीती जाती है, जोड़-जोड़ की फीजिक्स से नही। चुनाव मुद्दों और विकास के आधार पर जीता जाता है। पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव पर उन्होंने कहा कि हम यहां भी ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें