फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक 107/116 में पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान पूर्व में गड़बड़ी कर चुके लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक पांच हजार से अधिक लोगों पर धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में हुए चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब पांच हजार से अधिक लोगों के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। 124 लोग ऐसे हैं जिन पर गुंडा एक्ट के मामले विचाराधीन हैं। 124 लोग ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई विचाराधीन है। एक पर रासुका भी लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी को भी गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें