निजामाबाद। कस्बा स्थित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मदरसातुल फलाह में गुरुवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक आलमबदी आजमी ने कहा की बदलते जमाने के साथ बच्चों को देश के विकास के लिए तालीम हासिल करना जरूरी है। तालीम क़ा मतलब समाज को आगे बढ़ाना है। तालीम के हासिल होने से ही समाज क़ा विकास होगा। तालीम हासिल करने वाले ही लोगों की खिदमत कर सकते है। अभिभावक बालिकाओं की शिक्षा का जरूर ख्याल करें। बेटियों को जरूर उच्च शिक्षा दिलाएं। ब्लाक प्रमुख ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता नोमान अहमद और संचालन मेहंदी हुसैनी जलालपुरी ने किया। अध्यक्षता प्रेमा यादव ने की। अलाउद्दीन, अकरम, डा. शकील, मौलाना मो. अनवर, दाऊदी, डा. अबू लाश आजमी, अब्दुल कयूम आदि रहे।