लाटघाट। बाढ़ संघर्ष समिति के सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय के सामने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त मांगी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव में 2014-15 में 37 लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास (तब इंदिरा आवास) मिला था। इसकी पहली किस्त 35 हजार सभी लाभार्थियों को मिल गई। इसके बाद दूसरी किस्त नहीं मिलने से मकान अधूरा पड़ा है। लाभार्थी और बाढ़ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को इसी को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक दूसरी किस्त नहीं मिलती हम लोग धरना जारी रखेंगे। इस अवसर पर राम बुझारत, अनिमा, रामधारी, लालजी, कुशहर, मुरारी, श्यामा, बिजली, रामाश्रय, तीर्थराज, नर्वदेश्वर मिश्रा, जगरूप, बांकेलाल आदि उपस्थित रहे। वहीं, ब्लॉककर्मियों का कहना है कि आठ लाभार्थियों ने पैसा निकाल लिया और आवास का निर्माण नहीं कराया। इसमें मुनीब, रामअवध, जयप्रकाश, गुमती, जयराम, विजय, प्रदीप शामिल हैं। इसकी जांच नौ जनवरी को ग्राम पंचायत अधिकारी देवारा खास राजा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने की थी। इससे दूसरी किस्त जारी नहीं हुई है।