फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों संग जमकर नाचे भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिवरात्रि पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह बाबा की बरात निकाली गई। बरात में चल रहे शिवभक्त तरह-तरह के आकर्षक रूप धारण कर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। अबीर गुलाल उड़ाते हुए बारात में चल रहे शिवभक्तों ने माहौल को फागुनी कर दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के गौरी शंकर घाट से शिव बरात निकाली गई। बरात शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते अबीर गुलाल उड़ाते और हाथ में तिरंगा लहराते बाबा भोलेनाथ का जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था। गौरी शंकर घाट से निकली शिव बरात कालीनगंज, चौक, सब्जीमंडी, कटरा, पांडेय बाजार तिराहा होते एसकेपी स्कूल, स्टेडियम से भंवर नाथ मंदिर पहुंची। जहां भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ। शिव बारात वहां से देर शाम उन्हीं रास्तों से होते हुए पुरानी कोतवाली, दलाल घाट के रास्ते गौरी शंकर घाट पर जाकर समाप्त हुई। हरबंशपुर स्थित पुराना पुल से शिव भक्तों द्वारा शिव बरात धूमधाम से निकली। पुराना पुल से निकली शिव बारात रोडवेज, सिविल लाइन, बड़ादेव, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर होते शिब्ली कालेज, पांडेय बाजार, एसकेपी स्कूल, स्टेडियम होते भंवरनाथ मंदिर पहुंची जहां मंदिर परिसर में भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को भैरो बाबा स्थान से शिव बरात निकाली गई। इसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजा, डीजे के साथ भूत, प्रेत, लंगड़ आदि शामिल रहे। शिव बरात भैरव बाबा स्थान से बजरंग चौक, महाराजगंज नया चौक, सहदेव गंज मोड़ थाना होते हुए भैरव बाबा स्थान पर पहुंची। वहां पर शिव शंकर मां पार्वती का विवाह हुआ। विवाह के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में मेले जैसा दृश्य था। भगवान शंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का बेल पत्र और दूध चढ़ाने का क्रम जारी रहा। फूलपुर नगर के श्री शंकरजी तिराहा स्थित शिव मंदिर को नवयुवक क्रांतिदल की ओर से मंदिर को फूलों से सजा कर भब्य रूप दिया गया है। यहां विशेष आरती के दौरान महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रीवा सुल्तानपुर के कलाकारों द्वारा भगवान शंकर की बारात निकाली गई। मुंडियार स्थित मुंडेश्वर नाथ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें