फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की योजनाओं को पुन: शुरू करने के लिए मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के भवन सन्निर्माण मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की दो साल से बंद पड़ी कार्ययोजनाओं को पुन: शुरू करने की मांग की गई है। इस संबंध में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भवन एवं सन्निर्माण कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा के लिए लागत का एक प्रतिशत शेष के नाम पर सैकड़ों रुपया प्रदेश सरकार और कर्मकार बोर्ड को प्राप्त होता है। योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का विभाग की ओर से पंजीयन कराया गया था। सपा सरकार में 3550901 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया। पांच अरब रुपये खर्च कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वर्षों से वर्तमान की भाजपा सरकार के मंत्री विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर मजदूरों को भ्रमित कर रहे हैं। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की सभी योजनाएं बंद है। उनके पंजीयन का कार्य भी बंद है। मांग की कि भवन सन्निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को उनके बकाए का भुगतान अविलंब कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में हरिश्चंद्र यादव, लालमनि राजभर, राजेश यादव गेलवारा, वेद प्रकाश यादव, राजाराम सोनकर, मोईन शेख, लोदर विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, रामकुमार यादव, सुनील यादव, मुन्ना राजभर, राहुल तिवारी, शुभम तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें