फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शुरू हुई लाल सोने की आवंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर इलाका लाल सोना के नाम से मशहूर लाल मिर्च की खेती के लिए विख्यात है। देश के सभी प्रमुख शहरों में इसकी आपूूर्ति की जाती है। मंडी में लाल सोने की आवक शुरू हो गई है। इस बार अच्छी फसल होने के कारण व्यापारियों को इसका निर्यात बढ़ने की आशा है।
विज्ञापन

फूलपुर क्षेत्र में किसान लाल भरवा मिर्च की खेती प्रमुखता से करते हैं। यह किसानों के आमदनी का मुख्य स्रोत है। फूलपुर मंडल में लाल मिर्च की आवक शुरू हो गई है। बीत साल की अपेक्षा इस साल लाल मिर्च की अधिक पैदावार होने की संभावना है। पहले किसान गन्ना की खेती प्रमुखता से करते थे लेकिन गन्ने का वाजिब मूल्य न मिलने से इस खेती पर ग्रहण लग गया। अब किसान लाल सोना की खेती व्यावसायिक खेती के रूप में प्रमुखता से कर रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में लाल मिर्च की खेती का दायरा बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के बनबीरपुर, मेजवां, बक्शपुर, मुंडियार, मुंडवर, चमावां, दुलारपुर, सुदनीपुर, जगदीशपुर, नियाउज, पूरब पट्टी, पश्चिम पट्टी, दुर्बासा, कोल, पवई, माहुल, इटकोहिया, मिल्कीपुर, पवई, खुरासो, धर्मदासपुर, दसमरा, लोनियाडीह आदि स्थानों पर लाल सोना की खेती प्रमुखता से की जाती है। यहां से लाल मिर्च पूर्वांचल और उत्तरांचल के साथ कोलकाता, मुंबई आदि महानगरों में निर्यात की जाती है। यहां से सीजन के दौरान 200 टन प्रतिदिन माल निकलता है। व्यापारी गुलाब सोनकर ने बताया कि बीते साल छह से आठ हजार टन लाल सोना निर्यात हुआ था। इस साल आठ से 10 हजार टन लालमिर्च निर्यात की संभावना है। वर्तमान समय में 1800 रुपये प्रति कुंटल लाल सोना किसानों से क्रय किया जा रहा है। फूलपुर में स्थायी मिर्चा मंडी न होने से किसानों को विभिन्न तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। अस्थाई मिर्चा मंडी में शाहगंज के कर्मचारियों द्वारा मंडी शुल्क वसूला जाता है जबकि सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें