फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाएं गिनाने निकलीं भाजपा की 60 टोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/अमिलो/तहबरपुर/सरायमीर। भाजपा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को भी दसों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की 60 टोलियां अपने मंडलों में पूर्व निर्धारित गांवों में जाकर जनता से संपर्क किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की टोलियां जिस गांव में पहुंच रही हैं, स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यों से लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति और दृढ़ हुआ है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केन्द्र जैसी जनोपयोगी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन आने लगा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा प्रचंड बहुमत की सरकार बनना तय है। नगर मंडल में पदयात्रा की शुरुआत दमोदर कटरा से पूर्व जिलाध्यक्ष राममूरत सिंह, जयनाथ सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर की। पदयात्रा कुंदीगढ़ से सदावर्ती होते हुए बदरका मुहल्ले में पहुंची। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, संचिता बैनर्जी, सुमन सिंह, अर्चना बरनवाल, जूही श्रीवास्तव, त्रिषभ सिंह रानू, अनुराग सिंह सन्नी, सजीवन गौतम, शैलेंद्र अग्रवाल, विवेक निषाद, रजनीश राय, पंकज मोदनवाल, अभयदत्त गोड़, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे। निजामाबाद में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। मुबारकपुर के ओझौली गांव में पदयात्रा ने पूरे गांव में भ्रमण किया। नेतृत्व मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने किया। गनेश साहनी, मानसेर सिंह, मंगल सिंह, सुदामा गोड़, अमित सिंह, सन्नी सिंह, अब्दुल रकीब आदि थे। तहबरपुर में मंडल संयोजक पंकज राय के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। हनुमंत सिंह, संतोष गौड़ की देखरेख में ख़रचलपुर गांव से मेढ़ी गांव होते हुए तहबरपुर तक गई। मनोज राय, नीरज राजभर, कल्पू चौहान, रामनाथ यादव, अशोक राय, अभिशेष राय, दीपक निषाद आदि थे। सरायमीर के पूनापोखर से रामेश्वर बरनवाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। अखिलेश जयसवाल, हनुमन्त प्रसाद सिंह, राजेश, सुजीत, पराग पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें