फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग बनाएंगे वाकिंग पाथ का स्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे मोहटी घाट से शाही पुल तक 10 मीटर चौड़े वाकिंग पाथ के निर्माण का स्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी शिवाकंत द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को सौंपी है। दोनों विभागों को जल्द पैमाइश कर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सुंदरीकरण की योजना पर आगे कार्य शुरू किया जाएगा। टहलने के लिए शहर में स्टेडियम और कुंवर सिंह उद्यान को छोड़ दिया जाए तो दूसरा कोई पार्क नहीं है। इसके बाद शहर के लोगों को सड़कों का सहारा लेना पड़ता है। तमसा सफाई अभियान की शुरुआत के समय ही मोहटी घाट से शाही पुल तक वाकिंग पाथ और अन्य सुंदरीकरण की बात कही गई थी। इसके लिए कई संगठनों ने भी आर्थिक सहयोग की बात कही थी। अब इस योजना को मूर्त्यरूप देने के लिए तैयारी कर ली गई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मोहटी घाट से शाही पुल तक 10 मीटर चौड़ा वाकिंग पाथ बनवाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को पैमाइश कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस्टीमेट बनने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। दोनों ही विभागों के अधिकारियों को जल्द ही इसकी पैमाइश शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें