आजमगढ़। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से रविवार को नेहरू हाल में बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष शंकर साव ने कहा कि संगठित समाज ही समृद्ध हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर राजनीति में भागीदारी बढ़ाना चाहिए। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव में शामिल हुआ। मुख्य अतिथि मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने कहा कि समाज की महिलाओं को आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि मद्धेशिया वैश्य समाज का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है। यह समाज प्राचीन काल से ही बलिदान देने वालों में शामिल रहा है। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष कुबेर गुप्ता, सीमाराम कांदू, रतन गुप्ता, सुभाष चंद्र जायसवाल, दुर्गा प्रसाद, दीपचंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिजेश गुप्ता ने किया। जिला महामंत्री रतन गुप्ता ने आभार जताया।