फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों तक समय से पहुंचेगी बहनों की राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाइयों तक बहनों की राखियां सही समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कई विशेष इंतजाम कर रखे हैं। रक्षाबंधन 26 अगस्त को है। बहुत सी बहनें रक्षा बंधन पर अपने भाई के पास नहीं पहुंच पाती है, और राखियां पोस्ट से भाइयों के पास भेजती है। बहनों के भरोसे को देखते हुए इस बार भी डाक विभाग राखियों को समय से पहुंचाने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत काम कर रहा है। पोस्ट आफिसों में जहां राखी के डाक के अलग पैकेट बनाये जा रहे है तो वहीं इसके लिए राखी लिए लिफाफे का भी डाक विभाग ने इंतजाम किया है। जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट आफिस पर राखी के डाक की बुकिंग के लिए अलग से काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी इसकी जरूरत नहीं पड़ रही है। वहीं राखी से संबंधित डाक को छांटने और उन्हें प्रतिदिन गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी ड्यूटी पर लगाये गये है। राखियों का अलग पैकेट बनाने के साथ ही उसे तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी जारी कर रखा गया है कि राखियों के पैकेट निश्चित स्थल तक पहुंचने के पूर्व कहीं भी रुकने न पाए।
विज्ञापन


पोस्टमैनों को भी त्वरित डिलेवरी का निर्देश
राखी डाक की बुकिंग के साथ ही बाहर से जिले में आने वाली राखियों के डिलेवरी का विशेष इंतेजाम किया गया है। सभी पोस्टमैनों को यह निर्देशित किया गया है कि राखी के पैकेट जिस दिन मिले, उसे उसी दिन संबंधित पते पर डिलेवर कर दी जाए। किसी भी हाल में डिलेवरी पेंडिंग न रखने का सख्त निर्देश जारी किया गया है।

यहां से जाने और आने वाले किसी भी राखी के डाक विभाग को को पेंडिंग न रखने का सभी को निर्देश दिया गया है। बहनों को कोई परेशानी न होने इसके लिए मुख्य डाक घर के साथ ही हर पोस्ट आफिस पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बाल्मिकी आर्या, प्रवर डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर आजमगढ़।

जनरथ सहित अन्य बसों में मिलेगी यह सुविधा
आजमगढ़। रक्षा बंधन पर इस वर्ष भी सरकारी बसों में मुफ्त सुविधा दी जाएगी। पर्व के एक दिन पहले से लागू होने वाली यह व्यवस्था 24 घंटे तक जारी रहेगी। इस दौरान सामान से लेकर वातानुकूलित जनरथ तक की बसों में महिलाओं का टिकट मुफ्त रहेगा। चाहे वह किसी भी समुदाय की ही क्यों न हों। बीते वर्ष सरकार की तरफ से बहनों को सौगात के रूप में दी जाने वाली इस सुविधा में विभाग का करीब छह लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ था।
हालांकि रोडवेज विभाग की तरफ से पहले ही तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विभाग के मुताबिक रक्षा बंधन के अवसर पर लखनऊ के लिए चलने वाली बसों के अलावा 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जबकि दिल्ली के लिए दस बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, फैजाबाद आदि जिलों में जाने वाली बसों में भी रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को नि:शुल्क सफर कराया जाएगा। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी। वहां अलग से बसें चलाई जाएंगी। महिला यात्रियों को दिए जाने वाले टिकट पर शून्य रुपये लिखा होगा।
एआरएम, ललीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षा बंधन के दिए बहनों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने संबंधी सारी तैयारियां लगभग पूरी कर मुख्यालय इसका विवरण भेज दिया गया है। वहां से आदेश मिलने के बाद व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें