आजमगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ जनपद इकाई की ओर से मुख्यालय पर चलाया जा रहा धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने कहाकि जबतक हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी धरना इसी तरह जारी रहेगा। संघ के जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह पालीवाल ने कहाकि सरकार हमारी मांगों को पूरा करने की बजाय हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। धरने को विखंडित करने के लिए प्रशासन हमारे धरना स्थल रिक्सा स्टैंड को समाजवादी पार्टी को सभा करने के लिए दे दिया। शासन-प्रशासन आम जनता से हमारा टकराव कराकर आंदोलन से भटकाना चाह रहा है, लेकिन लेखपाल संघ प्रशासन को अपने मंसूबों में कामयाब नही होने देगा। लेखपाल उनकी चाल में फंसने वाले नहीं है। आठ सूत्रीय मांगें पूरी होने तक हमारा धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान कई ग्राम प्रधानों ने लेखपालों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा। धरने की अध्यक्षता बाबूराम बिंद व संचालन तहसील अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव ने किया। शकील अहमद, लालता प्रसाद यादव, प्रेम प्रकाश, कृष्णकुमार यादव, अंजनि तिवारी, जैनेन्द्र प्रसाद, दिनेश, अमित पांडेय, साधना सिंह, सुनीता कुमारी, सरोज दूबे, कविता तिवारी, प्रतिभा यादव, गरिमा सिंह, दीपिका राय, ज्योति तिवारी, अमिता पांडेय, शिवानी सिंह, मीना सिंह मौजूद रही।