फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय परिवर्तन को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिलामंत्री अत़ुल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और विद्यालय के समय परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और प्रमुख सचिव, शासन के पत्र के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया। इस द्वारा विद्यालयों का संचालन सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया है। विद्यालय के परिवर्तन समय के संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी ने शीघ्र ही निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। चयन वेतनमान, एनपीएस कटौती वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग किया। लेखाधिकारी ने चयन वेतनमान के लिए शासन को पत्र लिखे जाने और समस्त देयकों का मई के तीसरे सप्ताह तक भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में केके उपाध्याय, अभिमन्यु यादव,अरविंद तिवारी, आशुतोष सिंह, मंत्री वंश बहादुर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें